google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सामाजिक समानता और समरसता के सूत्रधार थे बाबा गुरुघासीदास - भगवानू...

Dec 19, 2023
1 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • सतनाम धर्म के प्रवर्तक बाबा गुरुघासीदास ने दिया विश्व में मनखे-मनखे एक समान का संदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 18 दिसंबर 2023। परम पूज्य संत शिरोमणि सतनाम धर्म के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 267 वीं जयंती आज धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में जनता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने बाबा गुरु घासीदास को याद करते हुए उनके आदर्श पर उनके बताएं मार्ग एवं आदर्शों पर चलते हुए समाज में सामाजिक समानता एकता और भाईचारा लाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बाबा गुरु घासीदास सामाजिक समानता और समरसता के सूत्रधार थे समाज में जब-जब समानता की बात होगी तब तक बाबा गुरु घासीदास को याद किया जाएगा।

उन्होंने किसी एक समाज के लिए नहीं बल्कि समग्र मानव समाज के कल्याण के लिए जन्म लिया। बाबा गुरु घासीदास ने पूरे विश्व को सत्य अहिंसा, शांति, समानता और भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने कहा बाबा गुरु घासीदास मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है जो युगों युगों तक याद किए जाएंगे, उनके बताएं रास्ते पर चलकर ही समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कहा बाबा गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जो सपना देखा उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे और समाजिक एकता और समानता लायेंगे। उन्होंने कहा सत्य को मानव का आभूषण और मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम धर्म के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास के विचार आज भी प्रासंगिक है उनके बताएं रास्ते पर चलकर समाज तरक्की करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html