आजम खान ने जताई अपनी हत्या की आशंका....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की सजा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दूसरी जेल में भेजा जा रहा है। आजम को रामपुर से सीतापुर जेल और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल भेजा जा रहा है। जब उन्हें रामपुर जेल से निकाला गया।
इस दौरान आजम खान ने अपनी हत्या की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि हमारी हत्या भी कराई जा सकती है। कुछ भी हो सकता है। बता दें कि इस मामले में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को भी सात साल की सजा सुनाई गई है। वह रामपुर जेल में ही रहेंगी। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने 18 अक्टूबर को आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था।
वहां रहने के दौरान उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। हाल ही में आजम खान के बड़े बेटे अदीब ने जेल में तीनों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आजम खान भावुक हो गए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पुलिस प्रशासन को सपा नेता मोहम्मद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को बाहर भेजने का आदेश मिल गया। इसके बाद रविवार सुबह सपा नेता मोहम्मद आजम खां को हरदोई और अब्दुल्ला आजम को सीतापुर जेल भेजा गया है। रविवार की सुबह पांच बजे के करीब आजम खान को जब जेल से निकाला गया तो उन्होंने कहा कि हमारा एनकाउंटर भी कराया जा सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments