रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोमाखान:- ग्राम खेमड़ा में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज, गला दबाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित तोरन लाल धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान तोरन अपने दोस्त कन्हैया लाल बघेल के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था, तभी गाँव के ही हिरेंद्र दीवान, हरि पांडे और चैतु पांडे वहाँ पहुँचे।
आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अचानक माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी हिरेंद्र दीवान ने उसका कॉलर पकड़ लिया, जबकि चैतु पांडे ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने एकराय होकर हाथ-मुक्कों और लातों से पीड़ित की बेदम पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़ित का होंठ फट गया जिससे खून बहने लगा और उसकी गर्दन पर गंभीर खरोंचें आईं।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद गाँव के ही कन्हैया लाल बघेल और हरसेवक धृतलहरे ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हिरेंद्र दीवान, हरि पांडे और चैतु पांडे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments