करीब 21 लाख दीप जलाकर जगमगाएगी अयोध्या नगरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अयोध्या- में दीपोत्सव कार्यक्रम की सारी तैयारी हो चुकी हैं | यहां निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारी तेजी से हो रही है | दीपोत्सव के दिन साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगी |
इस बार यहां 11 झाकियां निकाली जाएंगी | भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा इन झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी |
झांकियों से जुड़ा आयोजन 8 नवंबर को होगा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा दीपोत्सव है, जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं | करीब 21 लाख दीप जलाकर राम की पैड़ी पर फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments