घर के बाहर बैठी महिला पर दबंगों ने किया चाकू से वार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते क्रूरता की सारी हदें पार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट इलाके में एक महिला पर दबंगों ने बीच सड़क पर लात-घूंसों से हमला करने के बाद सरेआम चाकू से वार कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से महिला की कलाई और गले पर वार कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घटना की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित 33 वर्षीय तुलसी महिलाने अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले मनीष नामक युवक से उनका पुराना विवाद चल रहा था। पुरानी खुन्नस निकाले के मकसद से आरोपी मनीष अपने कुछ साथियों के साथ पीड़िता के घर के बाहर आ धमका और असीम गालियां देते हुए तांडव मचाने लगा। घर के बाहर मच रहे कोहराम को सुनकर जब तुलसी बाहर आईं और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी आग बबूला हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने उसके घर के पास पहुंचकर विवाद किया।
तुलसी ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम वह अपनी बेटी और बहू के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मनीष अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर के पास पहुंचा और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर तुलसी घर से बाहर निकली और युवकों को गाली देने से मना किया। आरोप है कि इसी बात से मनीष नाराज हो गया और महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मनीष के साथ मौजूद अन्य लोगों ने तुलसी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान मनीष ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला की कलाई और गले पर चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। हमले के बाद महिला के शरीर से खून बहने लगा। अचानक हुए हमले से परिवार के सदस्य घबरा गए और उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।
घटना के दौरान तुलसी के परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव करते हुए शोर मचाया। इसके बाद मनीष और उसके साथ आए अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल महिला जूटमिल थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुलसी महिलाने की शिकायत के आधार पर मनीष और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments