google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे निर्माण के दौरान फूटी पानी की लाइन, चार वार्डों में गहराया जल संकट...

4 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा में रेलवे ब्रिज का काम लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। सोनालिया फाटक के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से हुई खुदाई में नगर निगम की मुख्य जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन के टूटने से लाखों लीटर पानी गड्ढों में बह गया, जिसके चलते शहर के संजय नगर और मोती सागर पारा समेत चार वार्डों में जलापूर्ति ठप हो गई है।


त्योहारों के इस माहौल में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे स्थानीय रहवासियों में भारी गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि बिना किसी एहतियात के अंधी खुदाई करने से यह संकट पैदा हुआ है। वार्ड के पूर्व जनप्रतिनिधि ने बताया कि इस बड़ी तकनीकी चूक के बाद भी प्रशासन या निर्माण एजेंसी की ओर से पानी के टैंकर जैसी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।


नतीजतन, गृहणियों और बच्चों को सुबह से ही बाल्टी-डिब्बे लेकर पुराने कुओं, हैंडपंपों और दूरदराज के बोरवेलों की खाक छाननी पड़ रही है। पर्व के दिनों में पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए जूझना पड़ रहा है, जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। प्रभावित जनता ने निगम प्रशासन और ठेका कंपनी को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन दुरुस्त कर सप्लाई चालू नहीं की गई, तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html