google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में जीता स्वर्ण.......

Oct 2, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को भी कई पदक जीते। भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों 2023 में यह भारत का एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक है। अविनाश ने पुरुषों के 3000 स्टीपलचेज स्पर्धा में भारत को ये स्वर्ण जिताया। वहीं भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने भी एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत जीते हैं। पुरुष टीम ने स्वर्ण वह महिला टीम ने रजत पदक जीता हालांकि व्यक्तिगत वर्ग में केवल कीनान चेनाई को ही कांस्य पदक मिला। अंतिम दिन डबल ट्रैप में मिले तीन पदकों के बाद भारतीय निशानेबाज सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य समेत 22 पदक लेकर वापसी करेंगे। ये एशियाई खेलों में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

पुरुष टीम वर्ग के निशानेबाजों पृथ्वीराज तोडइमान, काइनन चेनाई और जोरावर सिंह संधू की भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में एशियाई खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने क्वालीफिकेशन दौर में 361 अंक हासिल किये। वहीं खालिद अलमुदहाफ, तलाल अलरशीदी और अब्दुलरहमान अलफइहान की कुवैत की टीम ने 359 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि युहाओ गुओ, यिंक की औ युहाओ वैंग की चीन की टीम ने 354 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html