google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऑटो चालक ने एक परिवार की खुशी लौटाई.....

Nov 29, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार से कोरबा के बीच चलने वाली बस में सोमवार की सुबह एक 5 वर्षीय बच्चा अकेले आ गया। उसके बिना परिजन के होने का पता चला। सीएसईबी पुलिस को सूचना दी गई। पतासाजी करने पर औरंगाबाद बस स्टैंड के जरिए परिजन का पता चला।


बिहार के सासाराम से कोरबा के नया बस स्टैंड के बीच बदन बस चलती है। रविवार को बस सासाराम बस स्टैंड से खुली जो सोमवार सुबह ट्रांसपोर्टनगर नया बस स्टैंड पहुंची। बस खाली हुई तो उसमें सवार 5 साल का बच्चा भी सभी यात्रियों के पीछे पीछे नीचे उतर गया। जिसके बाद बस से नीचे उतरकर ऑटो में तुलसीनगर जा रहे यात्रियों के बीच वह भी बैठ गया। तुलसीनगर में यात्री उतरकर अपने अपने घर जाने लगे तो बच्चा ऑटो में अकेला रह गया। ऐसे में ऑटो चालक ने यात्रियों को आवाज लगाते हुए बच्चा साथ ले जाने को कहा। यात्रियों ने जब बच्चा अपना नहीं होना बताया तो ऑटो चालक के होश उड़ गए।


वह उसे लेकर वापस बस स्टैंड पहुंचा,जहां उसके परिजन नहीं मिले तो ऑटो संघ के कार्यालय में बच्चे को छोड़ा। ऑटो संघ के सचिव यशवंत कौशिक ने बच्चे से परिजन के बारे में पूछा तो वह बता नहीं सका। बच्चे को सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचाया गया। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो बच्चे ने अपना व पिता का नाम बताया, पर वह कहां से बस में सवार हुआ यह नहीं बता सका। बच्चे के बस में शहर पहुंचने की जानकारी होने पर टीम बस स्टैंड पहुंची। सासाराम से कोरबा आने के बीच बस स्टैंड के एजेंटों का नंबर लेकर बच्चे के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html