ऑटो ड्राइवर के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर - जिले के बालोद, ग्राम खिसोरा पंतोरा मार्ग पर एक ऑटो ड्रायवर की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने ऑटो ड्राइवर के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा है। मौके पर ऑटो भी पलटी हुई हालत में मिली है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस आशंका जता रही है कि घटना सोमवार-मंगलवार की देर रात अंजाम दिया गया।
आरोपियों ने मृतक की हत्या कि और फिर उसके ऑटो को भी पलट दिया। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। ऑटो पर बिलासपुर का नंबर CG 10 AE 9477 लिखा हुआ है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments