google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय सैनिकों पर हमले की कोशिश, मिला मुंहतोड़ जवाब...

Jan 17, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - जून 2020 में गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़पों के बाद भारत और चीन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, अभी तक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है। इस बीच खबर आ रही है कि चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दो बार हमले की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।


सिक्किम सीमा पर स्पेशल फोर्ट के एक अधिकारी ने पांच दिनों तक चीनी सैन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। ये असफल हमले जनवरी और नवंबर 2022 में हुईं, जब दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत जारी थी। भारतीय सेना के जवानों द्वारा चलाए गए इन खुफिया अभियानों की जानकारी तब सामने आई जब सेना की पश्चिमी कमान और मध्य कमान ने पिछले सप्ताह अलंकरण समारोह के दौरान अनजाने में प्रशस्ति पत्र में घोषित कर दिया। पश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। हालांकि, बाद में हटा लिया गया था। मध्य कमान का वीडियो यूट्यूब पर अभी भी मौजूद है।

पश्चिमी कमान के अनुसार, चीनी सैनिकों ने 7 जनवरी 2022 को सिख लाइट इन्फैंट्री के सैनिकों द्वारा संचालित एक चौकी पर हमला किया। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि वहां तैनात यूनिट के सैनिकों में से एक ने अत्यधिक साहस दिखाया और दुश्मन के साथ आमने-सामने की लड़ाई में शामिल होकर हमले को विफल करने में कामयाब रहा। इस जवाबी कार्रवाई में चार चीनी सैनिक घायल हो गए। उनके हथियार भी छीन लिए गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html