google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीछे से किया हमला, बेहोश होते ही महिला का पर्स और मोबाइल उठाकर चोर फरार...

Jan 8, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - राजधानी दिल्ली के द्वारका में गला घोट गैंग इन दिनों लोगों को अकेले में पाकर निशाना बना रहा है. ताजा मामला उत्तम नगर इलाके का है. यहां सड़क पर अकेले जा रही एक महिला का गला पीछे से आकर दबा दिया. फिर तब तक उसका गला दबाए रखा जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गई. जैसे ही महिला बेहोश हुई, बदमाश उसका पर्स और मोबाइल उठाकर फरार हो गया |


लूट की ये वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घटना 6 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे की है. ठंड के कारण सुबह-सुबह ज्यादा उजाला नहीं था. एक महिला सड़क से गुजर रही थी. तभी गला घोटू गैंग का बदमाश पीछे से आया. उसने एक कपड़े की मदद से महिला का गला दबाने की कोशिश की |

महिला के खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन बदमाश ने और जोर से उसका गला दबा दिया |जिससे महिला कुछ ही देर में बेहोश हो गई. फिर बदमाश ने उसका पर्स और मोबाइल उठाया और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया. घटना उत्तम नगर के सैनिक नगर की बताई जा रही है |


डीसीपी द्वारका के मुताबिक, महिला ने लूट की इस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला और आरोपी को 6 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूट का सामान भी बरामद कर महिला को लौटा दिया गया. फिलहाल इस बदमाश से गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html