मातारानी के गीत बजाने पर हमला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंदौर लसुडिया में माता रानी की आराधना के गीत बजा रहे पिता-पुत्र पर कुछ सिरफिरों ने हमला कर दिया। उन्होंने फरियादी का मोबाइल भी तोड़ दिया। फरियादी काजल पिता प्रहलाद राणा निवासी निरंजनपुर नई लोहा मंडी की शिकायत पर आरोपी कालू, बटुक और पांडु के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। काजल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने दुकान के पास माता जी की स्थापना की थी।
यही पर अपने मोबाइल से साउंड सिस्टम बज रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने विरोध किया और प्रहलाद राणा पर हमला कर दिया। उसका बेटा उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की है। आरोपियों ने प्रहलाद का मोबाइल भी तोड़ डाला |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments