google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मिलिट्री अकादमी पर हमला, 100 लोगों की मौत.....

Oct 6, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सीरिया के सैन्य अकादमी पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है, ये हमला सीरिया के होम्स शहर में स्थित सैन्य कालेज में किया गया. जब यह हमला हुआ, तब वहां, स्नातक समारोह चल रहा था. गुरुवार को हुए इस ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस ड्रोन हमले में इसके साथ ही दर्जनों घायल हो गए हैं. एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सीरिया के रक्षा मंत्री के स्नातक समारोह से निकलने के कुछ मिनट बाद हथियारबंद ड्रोन ने इस जगह पर बमबारी की, बयान में किसी संगठन का उल्लेख नहीं किया गया और किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली |


सीरिया की सेना ने हमले के लिए ज्ञात अंतरराष्ट्रीय बलों द्वारा समर्थित विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया.हालांकि इस हमले की अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. युद्ध से जूझ रहे सीरिया में इसे बड़े ड्रोन हमले के तौर पर देखा जा रहा है. इसे सीरियाई सैन्य ठिकानों पर अब तक का सबसे खूनी हमला माना जा रहा है, बता दें कि सीरिया पिछले 12 वर्षों से गृहयुद्ध की त्रासदी से जूझ रहा है, हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, सीरिया की सेना ने एक बयान में कहा कि विस्फोटकों से लदे ड्रोन से समारोह को निशाना बनाया गया, हमले में घायलों में शामिल कुछ महिलाओं और बच्चों की हालत गंभीर है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html