बजरंग दल के कार्यकर्ता पर हमला....

हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर में बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित पर जानलेवा हमला हुआ है आरोप है कि सलमान और शाहनवाज नाम के दो युवकों ने उन्हें गोली मारी है | जो अभिषेक के बाएं हाथ में जाकर लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए | आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है | उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है |
सहारनपुर के गागा लेडी क्षेत्र के कैलाशपुर स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित पर शुक्रवार की देर शाम घर के सामने दो मुस्लिम युवकों ने गोली चला दी | गोली चलने के बाद परिजन आनन-फानन में अभिषेक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए और तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्दीश शुरू कर दी है | पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments