संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आतिशी ने दी भाजपा को खुली चुनौती....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस वार्ता कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया इसके सबूत दिए जाएं। भाजपा को खुली चुनौती देते हुए बोलीं संजय सिंह के घर से 1 रुपया भी भ्रष्टाचार का मिला तो देश के सामने सबूत रखें नहीं तो छोड़ें अपनी राजनीति।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस वार्ता कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसके सबूत दिए जाएं।
आतिशी ने आगे कहा, अगर उनके घर से एक रुपया भी मिला हो बताएं। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे पीएम मोदी के भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे थे।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा, संजय सिंह के घर से 1 रुपया भी भ्रष्टाचार का मिला हो तो देश के सामने सबूत रखें, नहीं तो छोड़ दें अपनी राजनीति।
मेरा भाजपा पार्टी को न्यौता है कि दिल्ली ही नहीं संजय सिंह के पैतृक घर में भी अपनी ED-CBI भेजें, देश के हर कोने में जहां संजय जी रहे हैं, वहां भी रेड डालें, मेरा चैलेंज है वहां भी भ्रष्टाचार का एक रुपया नहीं मिलेगा।
आतिशी आगे बोलीं, संजय सिंह को गिरफ्तार करने का कारण पैसे और सोना नहीं बल्कि संजय सिंह संसद में एक मात्र ऐसी आवाज हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments