सूरजपुर जिला अस्पताल में अटल आरोग्य लैब का हुआ लोकार्पण, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सौगात...
Updated: Oct 14
136 तरह की मुफ्त जांचों से मरीजों की बची जेब, अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग हुए लाभांवित...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचकर अटल आरोग्य लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लैब के भीतर जाकर वहां की व्यवस्थाओं और आधुनिक जांच उपकरणों का जायजा लिया।

जिला अस्पताल की यह नई लैब स्थानीय मरीजों के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। यहां 136 प्रकार की मेडिकल जांचें एकदम मुफ्त की जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा गरीब परिवारों और दूर-दराज के गांवों से आने वाले आदिवासियों को मिल रहा है। जांच के नाम पर बाहर पैसे न खर्च करने पड़ने से लोगों के पैसे और वक्त दोनों की भारी बचत हो रही है।

इस लैब की शुरुआत वैसे मई 2026 में ही हो गई थी, जिसके जरिए अब तक 44 हजार से अधिक लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। वर्तमान में हर दिन लगभग 600 से 700 खून के नमूनों की टेस्टिंग यहां की जा रही है। आधुनिक मशीनों के होने से रिपोर्ट बहुत जल्द मिल जाती है, जिससे डॉक्टरों को बीमारी पकड़ने और इलाज शुरू करने में आसानी होती है।


गांव-देहात से आने वाले जरूरतमंदों को अब छोटी-छोटी जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। जिला स्तर पर ही इतनी सारी सुविधाएं मिलने से उनका आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है। सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाई जा रही ये योजनाएं ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ा रही हैं।

अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से जानी हाल-चाल
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से सीधी बातचीत की। उन्होंने मरीजों से यहां मिल रहे इलाज और सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने डायलिसिस और सिटी स्कैन यूनिट का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं और बेहतर रखने के निर्देश दिए।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments