79 साल की उम्र में अब हम कोई चुनाव नही लड़ेंगे - मांझी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि अब हम कोई चुनाव नही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष तक चुनाव की राजनीति करनी चाहिए उसके बाद नहीं पॉलीटिकल एक्टिविटी अलग है और चुनाव नहीं लड़ना अलग। हमने कहा है कि 75 साल के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे आज हमारी उम्र 79 साल है अब हम कोई चुनाव नही लड़ेंगे।
मांझी ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं कि हम राजनीति से सन्यास ले लेंगे। राजनीति में हम काम करेंगे। आदमी ने जब अपने आप को सामाजिक सेवा में ढाल लिया है तो वो मरते दम तक राजनीति करेगा। उन्होंने कहा एनडीए में जब हम आए हैं तो औपचारिक रूप से एनडीए के नेताओं से मुलाकात हमारा फर्ज है। इसलिए हमने उनसे समय मांगा था और हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने समय दिया इसके बाद हमने और संतोष सुमन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
बिहार की राजनीति के बारे में बात की हमने उनको धन्यवाद दिया कि आपने हमको अपने फोल्डर में रखा है। कुछ अवसर ऐसा आया प्रधानमंत्री ने हमको काफी तवज्जो दी है। जन-जन में लोग कह रहे हैं अबकी बार फिर नरेंद्र मोदी जी व हम बिहार में 40 सीट जीत कर लाएंगे। सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा हमारी पार्टी कोई डिमांड नहीं कर रही है जो भी होगा दशहरा के बाद बिहार में प्रवास पर होगा। सम्मिलित बैठक होगी उसी बैठक में तय होगा। मांझी ने कहा पार्टी तो सब जगह तैयारी कर ही रही है। पूर्णिया, नवादा, जमुई , गया, औरंगाबाद और जहानाबाद में हमने रैली की और दरभंगा में करने जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments