ज्योतिषी से दिखवाई शुभ मुहूर्त, फिर की 1 करोड़ रूपय की........

चोर, लुटेरे और डकैत भी शुभ मुहूर्त निकलवाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इस पर शायद लोगों को यकीन नहीं हो, लेकिन पुणे (महाराष्ट्र) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। | यहां पांच डकैतों ने कथित रूप से एक ज्योतिषी से डकैती के लिए शुभ समय के बारे में पहले पूछा फिर एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की डकैती कर डाली | एक पुलिस अधिकारी ने यहां जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में पांच डकैतों समेत ज्योतिषी को गिरफ्तार कर लिया गया है | पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गये थे |
मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात का शुभ मुहूर्त निकलवाने के बाद पांचों बदमाशों ने पुणे जिले के बारामती में एक करोड़ रुपये की चोरी की घटना को अंदाम दिया। जांच में जुटी एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पांचों बदमाशों ने सागर गोफेन के घर पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले ही रेकी कर यह पता लगा लिया था कि परिवार के मुखिया घर से कहीं बाहर जा रहे हैं।
डकैती की इस घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों पर तक पहुंची और सचिन जगधाने के अलावा रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे को गिरफ्तार कर लिया। बातचीत में पांचों ने बताया कि उन्होंने एक ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त निकलवा कर डकैती की इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने अपराध में भूमिका के लिए ज्योतिषी रामचन्द्र चावा को गिरफ्तार कर लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments