google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दिलाई पद की शपथ...

Nov 29, 2024
1 min read
  • रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दिलाई पद की शपथ...


  • विधानसभा में शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सदय सहित अन्य लोगों ने दी बधाई

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर,: छत्तीसगढ़ विधानसभा में रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुनील सोनी को विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई और सुनील सोनी को बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुनील सोनी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्हें विधायक के रूप में नए दायित्वों के शुभकामनाएं देते हुए कहा “सुनील सोनी ने सांसद और महापौर के रूप में रायपुर का निरंतर विकास किया और अब रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक के रूप उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और सेवा भावना से रायपुर दक्षिण विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।”

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल,वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन,बिल्हा से विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,धरसींवा विधायक अनुज शर्मा,आरंग विधायक गुरु खुशवंत सिंह, रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा,रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू और रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत सहित अन्य विधायक और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html