विधानसभा चुनाव के नतीजे, केंद्रीय मंत्री की हुई हार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा कहीं आगे चल रही है। इस तरह एग्जिट पोल्स को भी भाजपा की सफलता ने गलत साबित किया है। किसी भी एग्जिट पोल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को बढ़त नहीं दिखाई थी, लेकिन अब वह यहां बहुमत के आंकड़े के करीब दिख रही है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए है। निवास से बीजेपी के प्रत्याशी थे। कांग्रेस के चेन सिंह बरकड़े ने उन्हें भारी अंतर से हरा दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments