दक्षिण गाजा-पट्टी में जाने को कहा, फिर वहीं क्यों बमबारी कर रही इजरायली सेना.....

इजरायल पर हमास के हमले के बाद इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों पर लगातार हमले कर रही है। इसके पहले आईडीएफ यानी इजरायली डिफेंस फोर्स ने नोटिस जारी कर उत्तरी गाजा पट्टी के नागरिकों को दक्षिण गाजा-पट्टी में जाने के लिए कहा था। लेकिन 25 अक्टूबर के बाद से इजरायली सेना दक्षिण गाजा में लगातार बमबारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि इजरायली युद्धक विमान दक्षिणी गाजा में हमास ठिकानों पर लगातार हमला कर रही है, इसकी वजह से प्रवासियों में डर व्याप्त हो गया है। लोगों का मानना है कि वे यहां भी उतने ही असुरक्षित हैं जितने कि वे उत्तर गाजा पट्टी में अपने घरों में थे। गाजा अधिकारियों का कहना है कि 7 अक्टूबर को शुरू हुए इजरायली हमलों के बाद से 6,546 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
उधर, आईडीएफ ने कहा है कि भले ही हमास का मुख्य शक्ति केंद्र गाजा शहर में है, फिर भी यह पूरे इलाके में नागरिक आबादी के बीच फैला हुआ है। सेना ने कहा, जहां भी हमास का पावर बढ़ेगा आईडीएफ आतंकी समूह की क्षमताओं को विफल करने के लिए उस पर हमला करेगा, साथ ही आम-नागरिकों को नुकसान को कम करने के लिए संभावित सावधानी बरतेगा। इजरायली वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा, हम गाजा शहर में महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधि के लिए क्षेत्र तैयार कर रहे हैं। यह अगला चरण है। इसलिए हम नागरिकों से गाजा नदी के दक्षिण में जाने के लिए कह रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments