Ask Gita से मिलेगा हर सवाल का जवाब, G20 के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर...

दिल्ली में जी20 समिट 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होने वाला है, जिसमें भारत अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी दिखाएगा. इसके लिए भारत मंडपम तैयार किया गया है. इसमें ‘Mother of Democracy’ एग्जिबिशन आयोजित की गई है. इसमें AI जनरेटेड एंकर मेहमानों का स्वागत करेगा. इसके अलावा, AI चैटबॉट ASK Geeta को भी शोकेस किया गया है. इसका इंटरफेस ChatGPT जैसा है. यह चैटबॉट मेहमानों के सवालों का जवाब श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान के आधार पर देता है |
G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी. आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है. इसे ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है. प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI है. ASK Geeta चैटबॉट यूजर्स के सवालों के जवाब हिंदी और अंग्रेजी में देता है. सरकार का मानना है कि इससे मेहमान भारत के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे. इसके अलावा, सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को 2014 के बाद डिजिटल सफलताओं के बारे में बताया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments