google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ए‎शियन गेम्स का हुआ उद्घाटन, भारत की ओर से लवलीना, हरमनप्रीत बने ध्वज वाहक.....

Sep 24, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एशियाई खेलों का 19वां संस्करण 23 सितंबर को चीन के हांगझू में शुरू हुआ। भव्य उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से लवलीना और हरमनप्रीत ने भारतीय दल का नेतृत्व ‎किया। हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन का वी‎डियो खूब वायरल हो रहा है। उद्घाटन समारोह हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में हुआ जिसे बिग लोटस के नाम से भी जाना जाता है। यहां आयोजित समारोह के दौरान भारतीय दल पूरे जोशो-खरोश के साथ शामिल हुआ।


गौरतलब है कि हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर को 2018 में एक फुटबॉल मैदान के रूप में डिजाइन किया गया था। इसमें 80,000 दर्शक बैठ सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। ए‎शियन गेम्स में भारत ने 655 सदस्यीय मजबूत दल मैदान में उतारा है।


गौरतलब है ‎कि लवलीना अपने भार वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बीच, हरमप्रीत भारत की सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ़्लिकर हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी टीम को एशियाड में स्वर्ण पदक दिलाएं, जिससे उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक में कोटा सुनिश्चित हो जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। एशियन गेम्स 2022 के इवेंट्स को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट ‎किया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html