google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में "आरोहण मार्चिंग टुवर्ड्स एक्सीलेंस"...

Feb 9, 2024
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन

सेन्ट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में 'आरोहण'-मार्चिंग टुवर्ड्स एक्सीलेंस, वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर ,पद्ममश्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवा, एवं वेरी रेव्ह फादर विपिन किशोर मिंज, प्रोविंशियल रैक्टर रायपुर प्रोविंस रहे। कॉलेज के डायरेक्टर रेव्ह फादर अमित तिर्की के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अपने उद्बोधन के द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने कॉलेज के उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी अपने उद्बोधन में प्रदान किया, जिसमें शैक्षणिक एवं खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में महाविद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वल एवं सेंट विंसेंट पैलोटी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम के अतिथि माननीय पुरान्दर मिश्राजी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के द्वारा क्वालिटी एजुकेशन के लिए किया जा रहे प्रयासो की सराहना तथा छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले तथा खेलकूद में नेशनल, राज्य स्तरीय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाली विद्यार्थियों को अनुज श्रर्मा के करकमलों से पुरस्कृत किया गया । शर्मा ने विद्याथियों को विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी को याद दिलाया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मधुर प्रेयर सॉन्ग के द्वारा हुई तत्पश्चात एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यार्थियों के द्वारा दी गई जिसमें मुख्य रूप से विकसित भारत "2047" नृत्य द्वारा भारत के सुनहरे भविष्य का मॉडल प्रस्तुत किया गया । गणेश वंदना ने सारे माहौल को भक्तिमय में कर दिया। सुघर छत्तीसगढ़ और राउत नाचा ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की अद्भुत छटा मंच पर बिखेरे। हॉरर डांस ने सारे अतिथियों को अपने प्रदर्शन से चौंका दिया।

देश के विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन विभिन्न नृत्य के माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य रूप से कालबेलिया नृत्य ने राजस्थानी लोक संस्कृति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । दक्षिण के कांतारा नृत्य की बात ही निराली थी । फ्री डांस के माध्यम से मॉडर्न डांस का प्रदर्शन किया गया। छोटा नागपुरी द्वारा सरगुजा की लोक संस्कृति का प्रदर्शन विद्यार्थियों ने किया। बैकबेंचर्स ने स्टेज पर रॉकिंग प्रस्तुति दी। बीट ब्रेकर्स ग्रुप के द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पंजाबी नृत्य ने भागड़ा की प्रस्तुति दी। सितार और तबला की जुगलबंदी और कॉलेज बैड के सिंगर ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिंसिपल डॉ. पदमा गौरी के द्वारा दिया गया।

आरोहण वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी महाविद्यालय की सांस्कृतिक gv कमेटी की संयोजक यशस्वी लोनकर थी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभाग के अध्यक्ष ,शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक एवं बड़ी संख्या में पालक, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html