google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मौसम के करवट बदलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू....

Dec 31, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला - हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर व आग का सहारा ले रहे है। वहीं, बाजार में भी गर्मी कपड़ों की खरीददारी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।


कुल्लू और लाहुल-स्पीति के साथ चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए है। प्रदेश भर में तीन माह से सूखा चल रहा है। ऐसे में किसान-बागबानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। नए साल के जश्न के लिए कुल्लू, मनाली, डलहौजी, कसौल, धर्मशाला व शिमला के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। बंजार के जिभी, सोझा, तीर्थन, मणिकर्ण व मनाली में रौनक बढऩा शुरू हो गई है। नए साल के लिए पर्यटन निगम के साथ निजी होटलियर्स ने भी खूब तैयारियां की है।


प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहुल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से इन जिलों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहने की संभावना है। पहली जनवरी से पूरे प्रदेश में साफ मौसम रहने के आसार है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html