google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुन्द पुलिस की सख्ती बढ़ी...70 लाख की नगद व सामग्री हुई जब्त

Oct 11, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

  • पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनावी आचार संहिता के दौरान अंतराज्ययी नाका में बड़ी कार्यवाही...

  • थाना सिंघाड़ा के रेहटिखोल बैरियर से वाहन चेकिंग के दौरान 394000/- नगद व 2 लाख कीमत का वाहन किया गया जब्त...

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 10/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुआ था रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 को रोककर चेक किया वाहन में तीन व्यक्ति 1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर बीच सीट मे रखे हुए बैग के अंदर से भारतीय करंसी नोट मिला 01- भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के कुल 586 नोट कुल 293000 रूपये, 02- भारतीय करंसी नोट 200रूपये के कुल 405 नोट कुल 81000 रूपये, 03 – भारतीय करंसी नोट100रूपये के कुल 200 नोट कुल 20000 रूपये, जुमला 394000 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कागजी दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये को जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।


नाम आरोपी – 1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग


जप्त संपत्ती – नगदी रकम 394000 रूपये एवं एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये जुमला कीमती 594000 रूपये


यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर नवीन भोई, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ, जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव, जितेन्द्र आदिले, राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html