google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ड्यूटी ख़त्म होते ही चलते बना पायलेट,सांसद की भी न सुनी..

Jul 25, 2023
2 min read









राजकोट एयरपोर्ट पर करीब 100 यात्री रविवार को अपनी फ्लाइट का इंतजार ही करते रह गये। बात ये हुई की एयर इंडिया के पायलट ने कह दिया कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई है इसलिए वह विमान नहीं उड़ाएगा। इसके बाद लोगों को एयरपोर्ट पर दो घंटे तक वैकल्पिक विमान का इंतजार करना पड़ा। इसमें भाजपा के कुछ सांसद भी शामिल थे। एयर इंडिया में बाद में खेद जताया और कहा कि कॉकपिट क्रू फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट के तहत आ गया था इसलिए उसे ड्यूटी खत्म करनी पड़ी। इस नियम में कोई परिवर्तन भी नहीं किया जा सकता। रात 8 बजे एयर इंडिया के विमान में करीब 100 यात्री सवार हुए। इसमें राजकोट के सांसद मोहनभाई कुंडारिया, जामनगर की सांसद पूनम बेन माडम और राज्यसभा सांसद उम्मीदवार केसरी देव सिंह शामिल थे। पायलट ने कह दिया कि उसकी शिफ्ट खत्म हो गई है। उसकी जिद के आगे प्रबंधन भी कुछ नहीं कर पाया। सांसदों ने भी कोशिश की कि किसी तरह विमान उड़ान भरे लेकिन कोई कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद जामनगर की सांसद पुनम बेग माडम ने जामनगर जाकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। राज्यसभा के उम्मीदवार केशरी देव सिंह ने अहमदाबाद से फ्लाइट ली। वहीं मोहनभाई कुंडारिया ने यात्रा कैंसल करदी। आम तौर पर अगर पता रहता है कि किसी पायलट की शिफ्ट खत्म होने वाली है तो उसके रिलीवर का इंतजाम किया जाता है लेकिन एयर इंडिया ने ऐसा नहीं किया था। पायलट ने कहा था कि डीजीसीए के तय समय के मुताबिक उसकी ड्यूटी खत्म हो गई थी। एयर इंडिया के पायलट ने बयान जारी कर कहा कि जिन यात्रियों को जल्दी दिल्ली जाना था उनको सड़क मार्ग से अहमदाबाद भेजा गया और वहां से फ्लाइट दिलाई गई। बाकी यात्रियों के लिए होटल में रुकने का इंतजाम किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html