भारत के एक्शन में आते ही ट्रूडो ने कहा साथ मिलकर काम करेंगे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारत पर अनर्गल आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत से तनानतनी के बीच एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. भारत के खिलाफ जहरीले बयान पर अलग-थलग पड़ने के बाद ट्रूडो को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है. भारत के एक्शन में आते ही ट्रूडो के तेवर नरम पड़ने लगे, बयानों के जरिए भारत से खुन्नस निकालने वाले ट्रूडो बार-बार अपने बयान को लेकर सफाई दे रहे हैं. भारत की सख्ती के बाद कनाडा के पीएम के सुर बदल गए हैं. हालात को बिगड़ते देख अब ट्रूडो ने भारत से दोस्ती की गुहार लगाई है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता को लेकर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments