google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमर राज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को केशकाल में अरविंद नेताम ने किया संबोधित...

Nov 3, 2023
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

गुरुवार को हमर राज पार्टी के संस्थापक अरविंद नेताम केशकाल विधानसभा में पहुंचे,नेताम ने बहिगांव के साप्ताहिक बाजार में हमर राज पार्टी के केशकाल विधानसभा प्रत्याशी शिवकुमार नेताम के पछ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा स्थानीय नियुक्तियों पर पर लगी रोक को बहाल करने सहित हमारी सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी। पार्टी की घोषणा पत्र पर स्थानी भर्ती पर लगाई गई रोक को हटाकर पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में 100 प्रतिशत स्थानीय भर्तियां लागू कराने,कोंडागांव जिले के सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अनियमित कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण हेतु,मक्का प्रोसेसिंग फैक्ट्री में जिले के स्थानीय बेरोजगारों को योग्यतानुसार रोजगार दिलाने,स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट अनुसार किसानों की धान का समर्थन मूल्य 4500 रु. प्रति क्विटंल तथा मक्का का समर्थन मूल्य 3200 रु. प्रति क्विंटल कराने,गांवों में समूचित विकास के लिए "हमचो गांव में हमचो सरकार" व " मावा नाटे मावा राज" की व्यवस्था कराने,जिले के खनिज न्यास निधि एवं सी. एस. आर. मद की राशि का उपयोग क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने ,बस्तर संभाग के विभिन्न संसाधनों से प्राप्त राजस्व को जिला के विकास के लिए उपयोग हेतु,जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट ईलाज के साथ-साथ,गांव-गांव तक बेहतर ईलाज की समुचित व्यवस्था कराने, केशकाल विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग सेंटर की व्यवस्था करवाने, निजीकरण का पुरजोर विरोध एवं एन.एम.डी.सी. मुख्यालय बस्तर में लाने की लड़ाई लड़ने,कामगार श्रमिकों की दुर्घटना होने पर 3.00 लाख रू. की मुआवजा दिलाने, शासकीय कर्मचारियों के आवास व सुरक्षा की व्यवस्था कराने,जिले के मजदूरों को अन्य राज्यों में बेचने वाले दलालों के ऊपर सख्त कार्यवाही अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का लम्बित मांग 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू कराने आदि को लेकर चुनाव लड़ रही हैं।

इस दौरान बी एस रावटे, प्रदेश चुनाव प्रभारी, महेश रावटे कोषाध्यक्ष जिवराखन लाल उसारे मिडिया प्रभारी डां प्रिती नेताम स्टारक प्रचारक उपस्थित रहे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html