अरविंद केजरीवाल निकले, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दौरे पर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर/दिल्ली- अरविंद केजरीवाल 3 दिन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकल गए हैं। दरअसल आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे। वही 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।
कुछ देर पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने समन का ईडी को जवाब दिया है | उन्होंने कहा, ED का नोटिस गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है | उन्होंने कहा, ये नोटिस बीजेपी के कहने पर भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार पर न जा पाऊं | ईडी इस नोटिस को तुरंत वापस ले | वही केजरीवाल को ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “ये बात देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है | उन्हें इतना घमंड हो गया है कि वो हर छोटे दल को कुचलना और मसलना चाहते हैं | आप एक बढ़ती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और बीजेपी सरकार इसे कुचलने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments