शाहरुख़ खान की फिल्म जवान के जबरदस्त फेन हुए अरविंद केजरीवाल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अमृतसर में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ की है | उन्होंने कहा कि फिल्म हमें बताती है कि किन मुद्दों पर वोट करना चाहिए | अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश की आजादी के 75 साल हो गए | इतने साल बाद भी मुझे याद नहीं आता कि कोई पार्टी आई हो या सरकार आई हो, जिसने कहा हो कि हम आपके बच्चों के लिए स्कूल बना देंगे | हमें वोट दे दो | किसी सरकार ने नहीं कहा, एक भी पार्टी ने नहीं कहा | एक भी पार्टी ने नहीं कहा कि हम आपके परिवार के लोगों के लिए इलाज करा देंगे | हमें वोट दे दो |" इस दौरान केजरीवाल ने पूछा कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' किस-किसने देखी है, देखना जाकर अच्छी पिक्चर है. उसमें शाहरूख खान का एक डॉयलॉग है | आप लोगों ने सुना होगा, सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है | सीएम केजरीवाल ने शाहरुख का संबोधन के दौरान फिल्म जवान का डायलॉग , "वोटिंग के पहले वोट मांगने आएंगे | धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे, जाति के नाम पर वोट मांगेंगे, धर्म के नाम पर वोट मत देना, जाति के नाम पर वोट मत देना. इन सारी पार्टियों से पूछना कि मेरे बच्चों की शिक्षा के लिए क्या करोगे, मेरे परिवार के इलाज के लिए क्या करोगे..." भी बोला...






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments