अरूण साव-कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मोदी करेंगे आव्हान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 6000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान विजय शंखनाद रैली का आगाज भी करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पीएम के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कल का दिन रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी कल रायगढ़ आने वाले हैं।
इस दौरान मोदी 6000 करोड़ रुपए से भी अधिक की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम जब भी आते हैं छत्तीसगढ़ को सौगात देकर जाते हैं। पीएम इस दौरान विजय शंखनाद रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। लोग बड़ी संख्या में मोदी को सुनने आने वाले हैं। हमने अलग-अलग समाज के प्रमुखों व्यापारिक संगठनों को निमंत्रण भेजा है |
विजय शंखनाद रैली के माध्यम से राज्य की अन्याय अत्याचार विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प कल रायगढ़ की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। कल के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आने वाला है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments