वायु प्रदूषण से निपटने आर्टिफिशियल बारिश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए आईआईटी कानपुर एक नया समाधान लेकर सामने आया है। संस्थान ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग के माध्यम से आर्टिफिशियल बारिश कराने का सुझाव दिया है। आईआईटी कानपुर कृत्रिम बारिश को लेकर पिछले 5 सालों से शोध कर रही थी। संस्थान ने जुलाई माह में इसकी सफल टेस्टिंग कर ली है। वायु प्रदूषण को कम करने में यह कितना सफल साबित होगा। अभी इसका प्रयोग होना बाकी है।
क्लाउड सीडिंग के माध्यम से हवाई जहाज के जरिए आसमान में सिल्वर आयोडाइड का छिड़काव किया जाता है। सिल्वर आयोडाइड हवा और आसमान की संपर्क में आने पर तेजी से बादल का निर्माण कर बारिश कराता है।सिल्वर आयोडाइड बर्फ की तरह होती है। जिससे बादलों के अंदर पानी की मात्रा बढ़ जाती है। जिस कारण कृत्रिम बारिश होने लगती है। सर्दियों के दौरान क्लाउड सीडिंग नहीं कराई जा सकती है। इसके पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में
क्लाउड सीडिंग की गई थी। इस प्रक्रिया के माध्यम से 18 फ़ीसदी अधिक बारिश की गई थी। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार सोलापुर के 100 वर्ग किलोमीटर में हाइड्रोस्कोपिक क्लाउड सीडिंग ने बारिश को बढ़ाया है। कृत्रिम बारिश के माध्यम से वायु प्रदूषण की समस्या से भी निपटा जा सकता है। इसका प्रयोग होने पर फाइनल परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। वायु प्रदूषण कितना कम हुआ है, इसकी भी जानकारी लग सकेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments