तीरंदाजों का हौसला बढ़ाने पहुंचे - सुशील सन्नी अग्रवाल.......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर 02 अक्टूबर 2023 - रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ापारा के आउटडोर स्टेडियम, में सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया गया था। जिसमे राज्य भर के खिलाड़ी पहुंचे हुए थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल उपस्थित थे। अग्रवाल ने आर्चरी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहां की तीरंदाजी का खेल अति प्राचीन खेलों में से एक है आज भी हमारे युवा साथियों के बीच इस खेल की लोकप्रियता है। अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।
इस अवसर पर कैलाश मुरारका, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन, आयुष, भावेश सहित भारी संख्या में खिलाड़ीगण मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments