google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार,पोस्ट मास्टर ने खाताधारकों के 28.31 लाख किए गबन...

Feb 1, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद - जिले के बिन्द्रानवागढ़ थाना क्षेत्र के दर्रीपारा पोस्ट आफिस में खाताधारकों से धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है. पोस्ट मास्टर ने खाताधारकों के जमा राशि से 28.31 लाख रुपये गबन कर बाइक, ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन खरीदा |


खातेदार की शिकायत पर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर नरभुराम ध्रुव पिता भुखऊ राम से पुलिस ने पूछताछ किया. जिसमें पता चला की धोखाधड़ी कर पोस्टमास्टर ने अपने लिये विभिन्न संसाधन जुटाया. जिसपर पुलिस ने पोस्टमास्टर के खिलाफ धारा 420 और 409 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है |


जब मामले पर प्रेमलाल सिन्हा, रेखराम साहू, परमेश्वर सांग सहित अन्य खाताधारकों ने खाते से जमा राशि गायब होने की शिकायत की तो चौकी प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जिस पर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देश और एएसपी डीसी पटेल और एसडीओपी बाजीलाल सिंह के मार्गदर्शन पर पूरी कारवाई हुई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html