google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक्सीडेंट मामले में हुई गिरफ्तारी...जानें कैसे

Dec 8, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- टिकरापारा एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तारी हुई है. संजय कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास सुबह 06:00 बजे चाय ठेला चाय पीने खड़ा था उसी दौरान उसका नाती नाबालिक बालक अपनी सायकल से पेपर बाँटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड कास कर रहा था तभी संतोषी नगर की ओर से आ रही एक टाटा कंपनी का कार क्रमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नाबालिक बालक के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोंट लगकर नाक से खून निकल रहा था एवं मौके में ही बेहोस हो गया जिसे उपचार हेतु मेकाहरा अस्पताल ले जाने पर डॉ० द्वारा मृत घोषित कर दिया की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक एवं वाहन के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 664 / 2023 धारा 279, 304 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी एवं आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर आई. टी. एम. एस. से फुटेज प्राप्त कर आरोपी टाटा कंपनी का कार क्रमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 के वाहन स्वामी दीपावली देवी पति देवकुमार साहू सा० गुलशन वाटिका सेजबहार रायपुर का पहचान कर वाहन स्वामी से संपर्क कर वाहन एवं चालक लक्ष्मीनारायण नागरची को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html