google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेना के जवान की हुई बेरहमी से हत्या, अज्ञात लोगों ने किया था अपहरण....

Sep 18, 2023
2 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मणिपुर में भारतीय सेना के जवान का अपहरण करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। यह जवान छुट्टी पर आया हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि उसका शव रविवार को मणिपुर के इंफाल पूर्व जिला स्थित खुनींगथेक गांव में पाया गया। मारे गए जवान की पहचान सीपॉय सेर्तो थांगथैंग कोम के रूप में हुई है। वह आर्मी के डिफेंस सिक्योरिटी कोर प्लाटून में कांगपोक्पी स्थित लीमाखोंग में तैनता थे। मारा गया जवान पश्चिमी इंफाल के तारुंग का रहने वाला था। जिस वक्त जवान का अपहरण हुआ, उसका मासूम बेटा भी वहीं पर मौजूद था। अधिकारियों ने बताया कि सीपॉय कोम छुट्टी पर घर आए हुए थे। सुबह 10 अज्ञात हथियारधारियों ने सीपॉय कोम का उनके घर से अपहरण कर लिया।


घटना का एकमात्र चश्मदीद जवान का 10 साल का बेटा है। अधिकारियों के मुताबिक बेटे ने बताया कि तीन लोग उसके घर के अंदर घुसे। उस वक्त वह अपने पिता के साथ पोर्च में काम कर रहा था। हथियारबंद लोगों ने सीपॉय के माथे पर पिस्टल सटा दी और उसे एक सफेद वाहन में बिठाकर वहां से निकल गए। परिवार की मदद के लिए सेना के जवानों को भेजा गया है। मृत जवान का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छानुसार किया जाएगा।


गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से मणिपुर में हालात संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुकी और मैतेई समूह के बीच शुरू हुआ हुआ हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच-बीच में थोड़ी शांति के बाद हिंसा की घटनाएं फिर से हो रही हैं। सुरक्षा जवानों पर भी हमले किए जा रहे हैं। इसको लेकर सियासत भी जमकर हो रही है और विपक्ष मणिपुर को लेकर सरकार पर हमलावर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html