google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमास के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर इजराइल लौटी सेना.....

Oct 27, 2023
2 min read















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर रखा है। हालांकि, सेना को अभी ग्राउंड ऑपरेशन की अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद इजरायली सेना ने हमास के खात्मे के लिए नई तरकीब निकाली है। इजरायली ग्राउंड फोर्स ने उत्तरी गाजा पट्टी में घुसकर हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद इजरायली सेना वापस अपनी सीमा में भी लौट आई। इजरायली सेना रेडियो ने हमास से जारी युद्ध के बीच इस सबसे बड़ी घुसपैठ बताया है। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे इजरायली सैनिक बख्तरबंद वाहनों से गाजा सीमा में घुसे और यहां टैंक से हमास के कई ठिकानों पर गोले दाग दिए। इनमें एंटी टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट भी शामिल थीं।

इजरायल के हमले में कई तबाह इमारतें भी नजर आ रही हैं। हमले को अंजाम देने के बाद इजरायली टैंक वापस लौट आए। सेना ने कहा कि ये घुसपैठ लड़ाई के अगले चरण की तैयारी के लिए की गई थी। यह इजरायली सेना द्वारा हमास को नष्ट करने का संदेश था। हालांकि, हमास का इस पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लेबनान से दागी गई मिसाइल आईएफडी ने हवा में तबाह कीइजरायल-हमास जंग के दौरान लेबनान का संगठन हिज्बुल्ला भी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है। लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला के लड़ाके गोलीबारी कर रहे हैं। इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देकर हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रही है।


इजरायल का कहना है कि उसने लेबनान के इलाके में बने उस लॉन्च पैड पर भी बम बरसाए हैं, जिससे इजरायल की तरफ रॉकेट दागे गए थे।

हिज्बुल्ला की तरफ से गुरुवार को बताया कि आईडीएफ के ताजा हमले में उनके 2 सदस्य मारे गए। इन दोनों को मिलाकर इजरायल के अटैक में मरने वाले हिज्बुल्ला के लड़ाकों की संख्या 46 हो चुकी है। अमेरिका लगातार हिज्बुल्ला और ईरान को इजरायल की उत्तरी सीमा पर युद्ध शुरू नहीं करने की चेतावनी देता रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इजराइल को हिज्बुल्ला की गोलीबारी पर अपनी सैन्य प्रतिक्रिया में सावधान रहने की चेतावनी दी है, क्योंकि लेबनान में आईडीएफ की एक गलती बहुत बड़े युद्ध को जन्म दे सकती है। बाइडेन प्रशासन ने हाल के दिनों में इजरायल को संकेत दिए हैं कि अगर हिज्बुल्ला इजरायल के खिलाफ युद्ध शुरू करता है, तब अमेरिकी सेना आतंकवादी समूह से लड़ने में आईडीएफ में शामिल हो जाएगी। इजरायल विरोधियों को रोकने के लिए पेंटागन ने पहले ही इजरायल के पास पूर्वी भूमध्य सागर में विमान वाहक स्ट्राइक समूहों की एक जोड़ी भेज दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html