google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेना का विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पोल से जा टकराया...

Dec 3, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को वायु सेना का विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान हाई मास्क लाइट के पोल से टकरा गया। इससे विमान में माइनर डैमेज भी हुआ है। इसकी वजह से विमान आज टेक ऑफ नहीं कर पाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रनवे संख्या-39 पर वायु सेना का विमान शनिवार दोपहर बाद पार्क हो रहा था।


उसी वक्त एयरपोर्ट पर लगी हाई मास्क लाइट से विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इसकी वजह से विमान और हाई मास्क लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान और हाई मास्क लाइट दोनों को सही करने का काम शुरू कर दिया है। विमान के सही होने के बाद इसकी तकनीकी जांच करवाई जाएगी।


इसके बाद अब रविवार को ही विमान फिर से उड़ान भर सकेगा। जयपुर एयरपोर्ट पर हुए इस घटनाक्रम के बाद शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड स्टाफ के गाइडेंस की कमी से पायलट विमान को सही से पार्क नहीं कर पाए। इसकी गफलत में यह हादसा हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम की एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जांच की जा रही है। इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट का केस आ चुका है। करीब 10 दिन पहले एक यात्री विमान के साथ बर्ड हिट की घटना हुई थी।


इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट 6ई-5235 ने जयपुर से उड़ान भरी ही थी कि तभी विमान के पायलट ने पक्षी टकराने की जानकारी एटीसी को दी। इसके बाद एओसीसी ने तुरंत फील्ड स्टाफ को रनवे निरीक्षण के निर्देश दिए थे। ऐसे में करीब 10 मिनट तक ‘फॉलो मी’ वाहन ने रनवे का निरीक्षण किया। इसी दौरान अहमदाबाद से अमित शाह का विमान आ गया, लेकिन रनवे निरीक्षण के चलते शाह के विमान को जयपुर के आसमान में एक चक्कर लगवाया गया। करीब 12 मिनट बाद शाह के विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html