दुर्व्यवहार पर जारी नोटिस की उपेक्षा पर कांग्रेस से निलंबित हुई अर्चना गौतम.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांग्रेस महासचिव और अध्यक्ष से मिलने के कथित प्रयास के वीडियो पर अनुशासन समिति ने की कार्यवाही उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने के आरोप में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर कांग्रेस नेता अर्चना गौतम और उनके पिता को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। राज्य इकाई की अनुशासन समिति ने शनिवार को जारी एक आदेश में कहा कि अर्चना गौतम को छह साल की अवधि के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
आदेश में बताया गया कि इस साल 31 मई को अनुशासनहीनता के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था और उन्हें एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने तथ्यों की अनदेखी की । यह घटनाक्रम अर्चना और उनके पिता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने के एक दिन बाद आया है, जब उन्होंने शुक्रवार दोपहर को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी। अर्चना ने बताया कि पिछले हफ्ते संसद में महिला
विधेयक पारित होने पर बधाई देने के लिए वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलना चाहती थीं।सोशल मीडिया पर राजनेता के एक वायरल वीडियो में उन्हें कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर मदद मांगते हुए दिखाया गया है। वीडियो में अर्चना गौतम और उनके पिता को लोगों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें पार्टी कार्यालय में प्रवेश के दौरान दुर्व्यवहार करते देखा गया।अर्चना गौतम को साल 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया था, लेकिन वह पराजित हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments