तीन लाख तक क्रय सीमा को ठेंगा दिखाकर किया मनमानी खर्च.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़। नलकूप खनन विभाग के एसडीओ ने क्रय सीमा को भी नहीं माना है। विभाग को सालाना तीन लाख तक ही सामग्री क्रय की अनुमति दी गई थी लेकिन एसडीओ ने मनमानी करते हुए कोटेशन के आधार पर करोड़ों की खरीदी कर डाली। कलेक्टर से शिकायत के बाद हलचल मच गई है। दरअसल रायगढ़ जिले में विद्युत यांत्रिकी नलकूप और गेट संभाग रायगढ़ विभाग की नियमावली में कहा गया है कि सालाना तीन लाख तक की ही सामग्री क्रय की जा सकती है। इसके लिए टेंडर की जरूरत नहीं है, लेकिन इससे अधिक राशि खर्च करने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय समाचारपत्रों में टेंडर प्रकाशित कराया जाना है।
नलकूप खनन विभाग को डीएमएफ से करीब पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिसका उपयोग बोर खनन व स्थापना में किया गया है। खनन के अलावा केसिंग, पाइप आदि सामग्री भी क्रय की गई है। इसके बिल भी विभाग में लगे हैं। एसडीओ ने इस पांच करोड़ को खर्च करने के लिए टेंडर निकाला ही नहीं। सालाना तीन लाख से ज्यादा राशि सामग्री क्रय में सीधे खर्च नहीं की जा सकती। यह नियम होने के बावजूद एसडीओ और सब इंजीनियर ने कोटेशन मंगवाकर खरीदी कर ली। इसकी शिकायत कलेक्टर से होने के बाद हलचल मच गई है।
500-600 फुट खनन, सत्यापन हुआ ही नहीं
नलकूप खनन में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। मुंगेली और बिलासपुर के पांच ठेकेदारों को डायरेक्ट काम दे दिया गया। बोरवेल खनन भी 200-300 फुट ही किया गया है लेकिन बिल 500-600 फुट का लगाया गया है। इसके सत्यापन की कोई रिपोर्ट ही नहीं है। इधर केसिंग पाइप भी नॉन आईएसआई घटिया क्वालिटी के लगाए गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments