google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रोहतक में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ नए रोड की मंजूरी...

Dec 8, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रोहतक - वालों के लिए अच्छी खबर, देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क बनने वाली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिले में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के साथ सड़क की मंजूरी दे दी है। अब चिन्योट कलोनी से रेलवे लाइन ऊपर उठेगी और उसके साथ 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। रोहतक शहर के बीच में स्थित इस एलिवेटेड ट्रैक से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बता दें रोहतक में 3.8 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक भारत का पहला ट्रैक था और इसे रुपये की लागत से बनाया गया था। रेल मंत्रालय द्वारा 315 करोड़ रुपए राज्यांश से 225 करोड़ का अंशदान किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और रोहतक जिले के निवासियों के लिए जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। शहरवासियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए एलिवेटेड ट्रैक पर रेल गाड़ियों का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है।


अब रेलगाड़ियां एलिवेटेड ट्रैक से गुजरती हैं, जबकि ट्रैक के नीचे से वाहनों का आना-जाना रहता है। इस ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण भी प्रस्तावित है, सड़क निर्माण का काम चालू होने के बाद आसपास के तमाम इलाके की तस्वीर बदल जाएगी और रोहतक शहर के हजारों लोगों को सीधा फायदा होगा। मंजूरी मिलने के साथ ही अब 3790 मीटर लंबाई और 5.5 मीटर चौड़ाई वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना 9 महीने में पूरी हो जाएगी। चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर-6 तक जाने वाली नई सड़क से 50,000 से अधिक निवासियों को लाभ होगा। यह गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर -5 और सेक्टर -6 सहित विभिन्न कॉलोनियों को जोड़ेगा। पूरे मार्ग को लाइटों से जगमग किया जाएगा। साथ ही फुटपाथ बनाया जाएगा। सेक्टर 5 और 6 में अंडर पास पहले ही बनकर चालू हो चुका है। गांधी कैंप के अंडरपास को तैयार किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक रास्तों से कनेक्ट किया जाएगा। सीवरेज और पानी निकासी की लाइनें भी बिछाई जाएंगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html