महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति भारतीय नौसेना में पहली बार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली- भारतीय नौसेना में पहली बार नौसैनिक पोत पर महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. नौसेना में पहली बार किसी महिला को नौसेना के फास्ट अटैक क्राफ्ट बोट की कमांडिंग अधिकारी बनाया गया है |
नौसेना दिवस से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि अग्निपथ को अमलीजामा पहनाना वक्त की जरूरत और परिवर्तनकारी कदम है |
इस साल मार्च महीने में आईएनएस चिल्का से अग्निवीरों का पहला बैच ग्रैजुएट हुआ. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अग्निवीरों के इस बैच में 272 महिलाएं अग्निवीर ट्रेनी हैं. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के दूसरे बैच में कुल 454 महिलाएं थीं और मैं यह कहना चाहूंगा कि तीसरे बैच में महिलाओं की संख्या 1000 को पार कर गई है. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने स्ट्रैटेजिक जलक्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रगति की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments