google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रोजगार मेला में 333 कर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति-पत्र

Aug 29, 2023
2 min read





























































  • पीएम के रोजगार सृजन प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम- केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- आरंग-रायपुर, 28 अगस्‍त, 2023, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरो करने की दिशा में रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है । यह बात आज, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भिलाई गांव, आरंग-रायपुर स्थित ग्रुप केन्‍द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 के अवसर पर केन्‍द्रीय जनजाति कार्य राज्‍यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता ने कही ।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि रोजगार मेला भविष्‍य में रोजगार सृजन में उत्‍प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्‍ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा । केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन भारत सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए किया जा रहा है । उन्‍होंने चयनित अभ्‍यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, सुनील सोनी, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्‍तीसगढ़ सेक्‍टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, केन्‍द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, ग्रुप केन्‍द्र, आरंग, रायपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक, बलराम बेहेरा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

ग्रुप केन्‍द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 में केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्‍थानों के 333 चयनित अभ्‍यर्थियों को केन्‍द्रीय जनजाति कार्य राज्‍यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, सुनील सोनी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए । इनमें केन्‍द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में चयनित 162, आसाम राइफल्‍स में 13, सीमा सुरक्षा बल में 26, केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 20 भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस में 65 और सशस्‍त्र सीमा बल में चयनित 47 अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, देश के 45 स्‍थानों में आयोजित रोजगार मेला-8 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया और इस मौके पर केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्‍थानों के चयनित नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html