google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थाने में दिया गया आवेदन, पटना घर में बंधक बना संपत्ति चोरी.....

Nov 10, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार - थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पेट्रोल पंप से सीवान जाने वाली बाईपास सड़क पर सुंदरपुर पंचायत के लक्ष्मीचक गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए पारिवारिक सदस्यों को बंधक बनाकर लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई. चोरी के घटना के बाद गांव में दहशत कायम है.बताया गया है कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचक गांव के मोहर साह के घर में मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर घर के आंगन में उतरकर दो कमरे में सोए लोगों के बाहर से दरवाजा को बन्दकर एक घर में घुसकर चार लाख के सामान – जिसमें सोने के कीमती आभूषण, कपड़ा सहित नगद पच्चास हजार रुपये के शामिल हैं |


पीड़ित परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर मे सोए चिंता देवी और निशा देवी के घर के दरवाजे को बन्द कर बंधक बनाते हुए समान की चोरी कर ली. उसी गांव के भोला साह के घर के पीछे से खिड़की को तोड़कर घर मे सोए परिजनों को बाहर से गेट बन्दकर ढाई लाख का गहना, कपड़ा सहित नगद दस हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली है, दोनों घरों में चोरी की घटना के बाद कुल लाख दस हजार रुपये की चोरी कर ली गई है |

इधर मोहर साह ने बताया कि सुबह में ही चोरी की घटना को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया है. लेकिन, पुलिस शाम तक घटना स्थल पर जायजा लेने नहीं पहुंची थी | इसको लेकर पीड़ित परिजन सहित ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली. ग्रामीणों ने बताया कि रात में इस क्षेत्र की ओर पुलिस गश्ती करने नहीं आती है |


बीडीसी सदस्य जय राम कुमार, चंदा राम सरपंच ने बताया कि ने पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर करवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. चोरी की घटना की बारीकी से जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html