google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एससी, एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, छात्राओं के लिए सुनहरा मौका, ये है अंतिम तिथि….

Sep 15, 2023
1 min read



























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) की तिथि 15 सितंबर से शुरू हो रही है। पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई आनलाइन की जाएगी।

इसके लिए वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.inc.in/ पर 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ड्राफ्ट प्रापोजल लाक के लिए 15 सितंबर से 17 अक्टूबर और सेन्सन आर्डर लाक के लिए 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक का समय निर्धारित है।


इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालिटेक्निक एवं आइटीआइ आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उन्हें सूचना दी गई है।


निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लाक और सेन्सन आर्डर लाक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html