google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एप्पल ने भारत में सर्वकालिक राजस्व रिकॉर्ड किया हासिल - सीईओ टिम कुक...

Nov 4, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एप्पल ने सितंबर तिमाही में भारत में सर्वकालिक राजस्व रिकॉर्ड हासिल किया है। इसके सीईओ टिम कुक ने कहा, देश में विकास की काफी संभावनाएं हैं, जहां बहुत सारे लोग मध्यम वर्ग में जा रहे हैं। एप्पल ने कहा कि कंपनी ने 89.5 बिलियन डॉलर का तिमाही राजस्व अर्जित किया है, आईफोन निर्माता ने जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में बहुत मजबूत दोहरे अंकों में वृद्धि की। कुक ने कहा, एप्पल ने भारत में सर्वकालिक राजस्व रिकॉर्ड के साथ-साथ ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, इंडोनेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम और कई देशों में सितंबर तिमाही के रिकॉर्ड राजस्व हासिल किए।


कुक ने कहा कि भारत उनके लिए एक रोमांचक बाजार और कंपनी के लिए एक प्रमुख फोकस है। एप्पल सीईओ ने कहा, एक बड़े बाजार में हमारी हिस्सेदारी कम है और इसलिए ऐसा लगता है कि वहां काफी गुंजाइश है। वित्त वर्ष 2023 में भारत में एप्पल का राजस्व लगभग 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 49,321 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 2,229 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने इस साल तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में भारत में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही शिपमेंट 2.5 मिलियन यूनिट को पार करते हुए दर्ज किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html