सावधान रहने की अपील, नदी के छठ घाट पर दिखा विशाल मगरमच्छ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गोपालगंज- बिहार में चहुंओर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी चल रही है वहीं गोपालगंज में गंडक (नारायणी) नदी के डुमरिया छठ घाट पर विशाल मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग सदमे में आ गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई मगरमच्छ अटखेलियां करते देखे गए।
स्थानीय लोगों का दावा है कि कई मगरमच्छ अठखेलियां करते देखे गए। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, डुमरिया घाट पर मगरमच्छ दिखने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। छठ व्रतियों से बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने और भगवान भास्कर को अर्ध्य देने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से मगरमच्छ से सावधान रहने के लिए बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को इसकी सूचना भी दी जा रही है।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आईएएनएस को बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ को भी घाट पर तैनात किया जा रहा है। मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना के बाद गंडक नदी के सभी घाटों पर सावधानीपूर्वक जाने और भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हुई है। गंडक नदी के डुमरिया घट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments