कलेक्टर से मदद की गुहार, छत्तीसगढ़ के मजदूर दंपति कर्नाटक में बंधक बनाए गए...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद जिले के ग्राम नरतोरा निवासी एक युवा दंपत्ति को कर्नाटक के गांव मंतुर में बंधक बनाकर रखने की शिकायत आई है। बंधकों को छुड़ाने की मांग कलेक्टर व एसपी से उनके परिजन नरतोरा निवासी केजूराम गायकवाड़ ने की है।
केजूराम ने थाने में शिकायत की है कि वहां बंधक दंपत्ति को काम के बदले मजदूरी की राशि नहीं दी जा रही है। उनकी मजदूरी की राशि उन्हें पहुंचाने वाले दलाल ठेकेदार परस रख लिया है। बंधक दंपत्ति ने अपने परिवार को बताया है कि उनके साथ रायपुर व बिलासपुर जिले के ग्रामीण भी मुधोल तालुका में बंधक हैं और सभी को किसी अन्य जगह में ले जाने की तैयारी हो रही है। सभी की मोबाइल छीन लिए हैं और पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है।
ग्राम नरतोरा के केजूराम गायकवाड़ ने एसपी व कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया है कि उसका बड़ा भाई व भाभी को कर्नाटक में बंधक बना लिया गया है। अधिक मजदूरी की लालच देकर देवनाथ गायकवाड़ और उसकी पत्नी ललिता अपने 8 और 5 वर्ष के 2 बच्चों को लेकर मजदूरी करने कर्नाटक गया था। उसे परस नाम का दलाल ठेकेदार व्यक्ति वहां लेकर गया था। वहां से देवनाथ ने दूसरे व्यक्ति के फोन करके बताया कि वहां उन्हें बहुत तकलीफ है। ठेकेदार से दलाल ने मेहनताने की राशि ले ली है। अब मुफ्त में काम कराया जा रहा है। नहीं करने पर मारपीट की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments