google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनुराग सिंह देव ने विस्तारकों की ली बैठक...दिए ये सुझाव

Feb 4, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा- बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में लोकसभा और विधानसभा के विस्तारकों की बैठक ली. इस दौरान अनुराग सिंह देव ने बैठक में उपस्थित विस्तारकों को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी लगातार पूरी हो रही है जिससे देश की जनता को आर्थिक संबल मिल रहा है. मोदी सरकार को इस बार 400 पार करने का संकल्प हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है. जनता जान चुकी है कि फिर आयेगी मोदी सरकार तभी हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने रहेगा तैयार.


लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की इस अहम बैठक में मुख्य रूप से अनुराग सिंग देव बिलासपुर संभाग प्रभारी, लखन श्रीवास, डा. राजीव सिंह जिलाध्यक्ष कोरबा, गिरवर राठोर – लोकसभा विस्तारक कोरबा, सनत धीवर रामपुर विधान सभा, विश्राम सिंह ठाकुर कटघोरा विधान सभा, कमलेश निषाद – पाली तानाखार विधानसभा, डमरू यादव मरवाही विधान सभा, धर्मद्र तिवारी – भरतपुर सोनहत, विश्वनाथ साहू – बैकुंठपुर, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिंह, अजय कुमार चंद्रा-संयोजक आई‌टी विभाग उपस्थित रहे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html